Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2024

भगवान एकार्णव (अनेक से एक) में कब परिवर्तित हो जाते हैं?

प्रश्न : भगवान एकार्णव (अनेक से एक) में कब परिवर्तित हो जाते हैं? उत्तर: जब कल्प के अंत में महाप्रलय आता है उस समय भगवान अनेक रूपों से एक रूप (एकार्णव) में परिवर्तित हो जाते हैं ।    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ६  / श्लोक ३०            170524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/eHLFG4Wn0Wg श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा   

पांचवां वेद या पंचम वेद किसे बताया गया है?

प्रश्न : पांचवां वेद या पंचम वेद किसे बताया गया है? उत्तर: पांचवां वेद या पंचम वेद महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित १८ पुराण, महाभारत, रामायण तथा अन्य इतिहास को बताया गया है ।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ४  / श्लोक २०            160524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/iFtUEsSowkw श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा   

महर्षि वेदव्यास के माता और पिता कौन थे?

प्रश्न : महर्षि वेदव्यास के माता और पिता कौन थे? उत्तर: पिता का नाम महर्षि परासर और माता  का नाम सत्यवती।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ४  / श्लोक १४            150524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/epgD2ksgHn8 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

सनकादि मुनियों में कितने मुनि आते हैं और उनका नाम क्या है?

प्रश्न : सनकादि मुनियों में कितने मुनि आते हैं और उनका नाम क्या है? उत्तर: सनकादि मुनियों में ४ मुनि आते हैं जिनका नाम है सनक, सनन्दन, सनातन और सनत कुमार।  ये मुनि भगवान विष्णु के अवतार माने गए हैं।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक ६            140524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/6zbmdZJlhI4 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

देवर्षि नारद का विष्णु अवतार के रूप में प्रमुख योगदान क्या है?

प्रश्न : देवर्षि नारद का विष्णु अवतार के रूप में प्रमुख योगदान क्या है?  उत्तर: सात्वत तंत्र का उपदेश जिसे नारद पांचरात्र के नाम से भी जाना जाता है ।                          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक ८           130524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/yh_TmNg_LkY श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण १६ कलाओं से परिपूर्ण थे, ये १६ कलाएं कौन कौन से हैं?

  प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण १६ कलाओं से परिपूर्ण थे, ये १६ कलाएं कौन कौन से हैं? उत्तर: १० इन्द्रियां (५ ज्ञानेन्द्रियाँ और ५ कर्मेन्द्रियाँ ), पांच भूत और १ मन ।                          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक १          120524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/_o7MSXee7KI श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

तीनो गुणों में सत्वगुण को सर्वश्रेष्ठ क्यों बताया गया है?

  प्रश्न : तीनो गुणों में सत्वगुण को सर्वश्रेष्ठ क्यों बताया गया है?  उत्तर: सत्वगुण के ही माध्यम से भगवान का सानिध्य प्राप्त किया जा सकता है।                          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय २  / श्लोक २४          100524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/oVkcLR9DEj0 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

हमारे द्वारा किए गए धर्मों का फल मोक्ष प्राप्ति या अर्थ प्राप्ति?

  प्रश्न : हमारे द्वारा किए गए धर्मों का फल  मोक्ष प्राप्ति या अर्थ प्राप्ति? उत्तर: हमारे द्वारा किये गए धर्मों का फल है मोक्ष प्राप्ति, धन प्राप्ति तो बिलकुल नहीं है।                         संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय २  / श्लोक ९          260424-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/459oMND4wpU श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

श्रीमद्भागवत महापुराण में किनका संवाद है और किनके द्वारा रचित है?

  प्रश्न : श्रीमद्भागवत महापुराण में किनका संवाद है और  किनके द्वारा रचित है? उत्तर: श्रीमद्भागवत महापुराण में भगवान शुकदेव और महाराज परीक्षित का संवाद है।  यह महापुराण महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित है।                        संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १  / श्लोक २           250424-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/NzkxKaQyg8Y श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा