Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2023

आयुर्वेद या काल्पवेद किस सिद्धांत पर आधारित है?

                                      प्रश्न : आयुर्वेद या काल्पवेद किस सिद्धांत पर आधारित है? उत्तर: धन्वन्तरि प्रणीत सिद्धांत भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड / अध्याय ९ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

भगवान को वश में कैसे करें?

                                     प्रश्न : भगवान को वश में कैसे करें? उत्तर: अक्षय नवमी के दिन आमला वृक्ष के निचे आराधना करके किसी भी देवता को वश में किया जा सकता है | भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड / अध्याय २६ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

आयुर्वेद को कल्पवेद क्यों बोला जाता है? काल्प का मतलब क्या है?

                                    प्रश्न : आयुर्वेद को कल्पवेद क्यों बोला जाता है? काल्प का मतलब क्या है? उत्तर: रोग के कारण क्षीण होता शरीर काल्प के नाम जाना जाता है और इसका उपचार जिस ग्रन्थ में वर्णन है उसे कल्पवेद या आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है | भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड / अध्याय ९ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

शौच के समय आपका मुख किस दिशा में होना चाहिए?

                                   प्रश्न : शौच के समय आपका मुख किस दिशा में होना चाहिए? उत्तर: दिन में उत्तराभिमुख (उत्तर दिशा ) और रात्रि में दक्षिणाभिमुख (दक्षिण दिशा) भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय २०५ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

रात्रि में स्नान वर्जित है परंतु किस परिस्थिति में इसको अनिवार्य बताया गया है?

                                   प्रश्न : रात्रि में स्नान वर्जित है परंतु किस परिस्थिति में इसको अनिवार्य बताया गया है? उत्तर: जब रात्रि में ग्रहण लगा हो या फिर किसी के मृत्यु के उपरांत अंतिम संस्कार में भाग लिए हों, इस परिस्थिति में रात्रि स्नान अनिवार्य बतलाया गया है | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय २०५ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

कुत्ते को घर के अंदर रखना अशुभ क्यों बताया गया है?

                                  प्रश्न : कुत्ते को घर के अंदर रखना अशुभ क्यों बताया गया है? उत्तर: जिस घर में कुत्ते का वास होता है वहां पितर पिंड और तर्पण ग्रहण नहीं करते हैं | पितृ दोष का कारण बन सकता है | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय २०५ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

भगवान विष्णु के पसीने से तिल, उड़द और कुश की उत्पत्ति

                                 प्रश्न : भगवान विष्णु के पसीने से तिल, उड़द और कुश की उत्पत्ति उत्तर: भगवान विष्णु दैत्यराज मधु (जो की माता दिति का पुत्र था) से युद्ध करते समय पसीना से भीग गए थे और कुछ बुँदे जमीन पर गिरीं थीं जिससे तिल, उड़द और कुश की उत्पत्ति हुई | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय १९८-१९९ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

धार्मिक अनुष्ठान के कारण लगे शास्त्रीक दोष का निवारण कैसे करें?

                                प्रश्न : धार्मिक अनुष्ठान के कारण लगे शास्त्रीक दोष का निवारण कैसे करें? उत्तर: अखंड द्वादशी के व्रत के अनुष्ठान से यह दोष क्षम्य हो जाता है | यह व्रत मार्गशीष महीने के शुक्ल पक्ष द्वादशी को किया जाता है | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ७९ - ८१ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

भगवान विष्णु के द्वारा किस ऋषिपत्नी की हत्या हुई थी?

                               प्रश्न : भगवान विष्णु के द्वारा किस ऋषिपत्नी की हत्या हुई थी? उत्तर: माता दिव्या जो की महर्षि भृगु की पत्नी थीं | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ६३ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

वामन अवतार में भगवान विष्णु का नाम क्या था?

                               प्रश्न : वामन अवतार में भगवान विष्णु का नाम क्या था? उत्तर: उपेंद्र भविष्य पुराण / उत्तर पर्व/ अध्याय ४, १४९ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

महर्षि वाल्मीकि पूर्व में किस नाम से जाने जाते थे?

                              प्रश्न : महर्षि वाल्मीकि पूर्व में किस नाम से जाने जाते थे? उत्तर: मृगव्याध भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड/ अध्याय १० द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

जगत जननी माता सीता के नामों का जप का महत्व क्या है ?

                              प्रश्न : जगत जननी माता सीता के नामों का जप का महत्व क्या है ? उत्तर: माता सीता के एक नाम का जप भगवान प्रभु श्रीराम के १००० नामों के जप के बराबर होता है | भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड/ अध्याय १५ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

भगवान विष्णु के एक अवतार को वामन अवतार क्यों बोला गया है?

                             प्रश्न : भगवान विष्णु के एक अवतार को वामन अवतार क्यों बोला गया है? उत्तर: वामन का मतलब होता है अत्यंत छोटा | भगवान विष्णु अपने वामन अवतार में दैत्यराज बलि से याचना किये थे | याचना करने वाला व्यक्ति देने वाले से छोटा बताया गया है | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ४ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

तीन प्रकार के पाप कौन कौन से हैं?

                             प्रश्न : तीन प्रकार के पाप कौन कौन से हैं? उत्तर: १. मानस पाप : मन में या मन से किया हुआ पाप २. वाचिक पाप : बोलकर किया हुआ पाप ३. कायिक पाप : अपने द्वारा करके किया हुआ पाप भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ५-६ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

तिलक लगाने का धार्मिक महत्व क्या है?

                             प्रश्न : तिलक लगाने का धार्मिक महत्व क्या है? उत्तर: मस्तिष्क पर तिलक को देखकर बुरी आत्माएं, भूत, प्रेत, पिशाच इत्यादि वैसे ही दूर भागते हैं जैसे अग्नि को देखकर जानवर | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ८ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

पापों और पुण्यों का फल भोगना पड़ता है, इस धार्मिक सिद्धांत का नाम क्या है?

                            प्रश्न : पापों और पुण्यों का फल भोगना पड़ता है, इस धार्मिक सिद्धांत का नाम क्या है? उत्तर: ध्रुव सिद्धांत भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ५-६ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384

समुद्र मंथन से निकला विष का क्या हुआ था?

                           प्रश्न : समुद्र मंथन से निकला विष का क्या हुआ था? उत्तर: समुद्र मंथन से निकला हुआ हलाहल विष का कुछ भाग भगवान शंकर ग्रहण किये थे तथा बाकि भाग को अगस्त्य मुनि देवताओं के आग्रह पर हिमालय में प्रतिष्ठित कर दिए थे | भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ११८ द्वारा अनुज मिश्रा +91 99001 44384