Skip to main content

श्री गरुड़ पुराण


प्रश्न : गरुड़ पुराण का नामकरण किस आधार पर हुआ है? 

उत्तर:  भगवान गरुड़ के द्वारा प्रणीत होने के कारण इसका नाम गरुड़ पुराण  पड़ा |    

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय २   

080723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/cn8hfoMPaSw

प्रश्न : विद्या जिसके द्वारा मरे हुए प्राणी और वनस्पति को जीवित किया जा सकता है ? 

उत्तर:  गारुड़ी विद्या    

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय २    

110723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/T4kdVF0U48k

प्रश्न : भगवान गरुड़ देव किनके पुत्र हैं? 

उत्तर:  पिता : महर्षि कश्यप , माता: विनता 

 संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय २    

120723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/A0Klu5dLpfc

प्रश्न : देवताओं और  दानवों में से किनकी रचना पहले हुई थीं ?  

उत्तर:  भगवान ब्रह्मा पहले असुरों (दानवों) की रचना किये थे बाद में देवताओं की रचना हुई थी |  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ४    

130723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/uQZy-gJFVpo

प्रश्न : दैत्यराज हिरण्यकश्यपु और हिरण्याक्ष की बहन कौन थीं?  

उत्तर:  सिंहिका (होलिका) जिनका विवाह विप्रचिति के साथ हुआ था |     

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ६    

150723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/Wj7dTtb-xjI

प्रश्न : सर्पविष निकालने का मंत्र को किस नाम से जाना जाता है?  

उत्तर:  प्राणेश्वरी महामंत्र   

 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय १९ - २०    

140723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/CKxIV51P594

प्रश्न : दो प्रकार के ब्रह्मचारी कौन कौन से हैं?

उत्तर:  

उपकुर्वाण : जो विधिवत वेदादि का अध्ययन करके गृहस्थाश्रम में प्रवेश कर जाते है। 

नैस्टिक : जो मृत्युपर्यन्त गुरुकुल में निवास करते हुए वेदाध्यन करते हैं। 


संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  ४९     

060823-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/kV02Xu4C3Cw

प्रश्न : मंदिर जाने से पूर्व हाथ और पैर धोने की शुद्धि किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:  कायिक शुद्धि   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ५० 

270723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/W609eMG9LoE

प्रश्न : भगवान विष्णु हंस अवतार में किस असुर का वध किए थे?

उत्तर: दानव राज शांत  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड /अध्याय ८४, ८५, ८६ 

030224-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/41LlhaTJRtU

प्रश्न : भगवान विष्णु कूर्म अवतार में किस दैत्य का वद्ध किए थे?

उत्तर: भीमरथ नमक दैत्य  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड /अध्याय ८७ 

310124-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/CkrgTrGrm88

प्रश्न : भगवान विष्णु अश्वरूप धारण करके किस दानव का वध किए थे?

उत्तर: महाबली महाकाल   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड /अध्याय ८७ 

050324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/d6AfBcL4sFM 


प्रश्न : श्वेत वराह कल्प के स्वयंभू मन्वंतर में दो इंद्र कौन कौन थे
उत्तर:  विश्वभुक , वामदेव   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ८७ 


प्रश्न : मत्स्य अवतार में भगवान विष्णु किस दैत्य का वध किए थे?
उत्तर:  दैत्यराज प्रलंबा सुर   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ८७  




प्रश्न : उपनयन संस्कार के बाद व्यक्ति द्विजन्मा क्यों कहलाता है?
उत्तर:  उपनयन संस्कार होने के बाद उस व्यक्ति का दूसरा जन्म हो जाना बताया गया है |   
संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ९४


प्रश्न : गायत्री संध्या करते समय मुख किस दिशा में होना चाहिए?
उत्तर:  सुबह में पूर्व दिशा की तरफ और शाम को पश्चिम दिशा की तरफ   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  ९४  



प्रश्न : अपने हिस्से का कुछ अन्न दूसरे प्राणियों को देना, किस धार्मिक नाम से जाना जाता है?
उत्तर:  भूत यज्ञ या बलिकर्म   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ९६  



प्रश्न : अगला जन्म कुत्ता, गिद्ध या कौवे में किस दोष के कारण?  
उत्तर:  यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान के निमित लाये गए सामग्री का इस्तेमाल व्यक्तिगत रूप में करने से अगला जन्म कुत्ता, गिद्ध या कौवे में होता है |    
 
संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ९६    




प्रश्न : विद्या और तप हीन ब्राह्मण को दान लेने से वर्जित क्यों किया गया है?
उत्तर:  विद्याहीन ब्राह्मण अगर दान लेते हैं तो दान देने वाले और लेने वाले दोनों ही अधोगामी होते हैं |  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय ९८




प्रश्न : नग्न शयन और नग्न स्नान से होने वाले धार्मिक दोष का निवारण कैसे?

उत्तर: पंच प्राणायाम  के द्वारा  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड /अध्याय १०५



प्रश्न : पंचगव्य में कौन कौन सी पांच वस्तुएं विराजमान रहती हैं?
उत्तर:  गाय का दूध , गाय का दही , गाय का घी , गाय का मूत्र और गाय का गोबर  

संदर्भ :  गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय १०५   



प्रश्न : बड़े भाई के अविवाहित रहते हुए छोटे भाई का विवाह करने से कौन सा पाप लगता है?  
उत्तर:  परिवेदन    
 
संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय १०५      



प्रश्न : जानवर के काटने पर धार्मिक दोष का निवारण कैसे?

उत्तर: गायत्री मन्त्र का जप के द्वारा   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड /अध्याय १०७



प्रश्न : चरित्रहीन व्यक्ति के साथ रहने से अच्छा नरक में रहना क्यों है?

उत्तर:  नरकवास के कारण पाप विनिष्ट हो जाता है परन्तु दुश्चरित्र व्यक्ति के घर निवास करने से पाप की निवृत्ति नहीं होती बल्कि बढ़ जाता है।  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  १०९     

040923-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/PmkMGZBXkH4


प्रश्न : घृणित कार्य करने पर ब्राह्मण का दंड क्या है?

उत्तर:  ब्राह्मण का दंड है उनको निमंत्रण नहीं देना यानि उनकी प्रतिष्ठा का हनन करना । 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  १०९     

050924-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/r2AgYzsrxyQ


प्रश्न : किस स्थान पर निवास करने को अनुचित बताया गया है?

उत्तर:  जहाँ पर आपका  सम्मान न हो , आपके बंधू बांधव न हों  और जहाँ पर विद्या लाभ का संभावना न हो। 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  १०९     

080923-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/hlYfII2ys8c

प्रश्न : धन की कमी होने पर पुत्र, मित्र, स्त्री, स्वजन परित्याग कर देते हैं!

उत्तर: गृहस्त आश्रम में व्यक्ति को धन उपार्जन करना अति अनिवार्य बताया गया है।    

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड /अध्याय १११  

280224-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/vGPKUET0lJA

प्रश्न : हमारे कुल की रक्षा किस विधि से होती है?
उत्तर:  सही आचरण, शील और शालीनता का पालन करने से | 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  ११३   
   



प्रश्न : पिंजरे में बंद पक्षी या बंधे हुए जानवर के मरने पर दोष का निवारण कैसे?
उत्तर:  पिंजरे में बंद पक्षी या बंधे हुए जानवर का मृत्यु होने पर पालने वाले को जो दोष लगता है उसके निवारण के लिए कृच्छपाद व्रत को करना अनिवार्य बताया गया है।   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  २२२      



प्रश्न : पंचभूतों और इंद्रियों का दर्शन किस विधि से संभव है?
उत्तर:  अपने आत्मा के ऊपर दृष्टि डालकर। 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / आचार कांड  / अध्याय  २३७   
   



प्रश्न : देव पूजन से निहित वस्तु का स्वयं के लिए इस्तेमाल से कौन सी बीमारी उत्तपन होती है?

उत्तर: गण्डमाला   

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय २

050224-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/R2VN_FvGX_0


प्रश्न : स्वजन के बिछड़ने पर (जब यह ज्ञात न हो की वह व्यक्ति जीवित है या उनकी मृत्यु हो गयी है) कितने दिनों के बाद श्राद्ध कर्म करें?

उत्तर:  १२ से १५ वर्षों के बीच 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प)/अध्याय ४  

300124-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/TveuA-nEbhs

प्रश्न : आत्मा किस शरीर के साथ यमलोक की यात्रा करता है?

उत्तर:  पिण्डज शरीर 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प)/अध्याय ५  

270124-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/SEqbzceTmCU


प्रश्न : मृत्यु के उपरांत प्रेतत्व की प्राप्ति नहीं हो इसके लिए क्या विधान है?

उत्तर: जन कल्याण के लिए नंदी या सांढ़ को छोड़ना जिसको वृषोत्सर्ग के नाम से जाना जाता है।  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ०६, १३  

210224-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/DB1-Hwu_kJA


प्रश्न : दीपक को किस दिशा में प्रज्वलित करना चाहिए?

उत्तर:  देवता के निहित पूर्व दिशा में , गुरु या ब्राह्मण के निहित उत्तर दिशा में , प्रेत या पितर के निहित दक्षिण दिशा में     

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प)/अध्याय ३१  

270224-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/I9snGEeQQTA


प्रश्न : अनाथ आत्माएं क्यों और किस कारण से भटकते रहते हैं?

उत्तर: जिन आत्माओं को श्राद्ध और जलांजलि प्राप्त नहीं होती हैं वे वायु बनकर भटका करते हैं। 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ३३  

230324-1 Video Link : https://youtube.com/shorts/xAYOaQ3Tlwo


प्रश्न : सात मोक्षदायिनी अतिविशिष्ट स्थान (पूरी) कौन कौन से हैं?

उत्तर: अयोध्या , मथुरा , माया (हरिद्वार), कशी , कांची , अवंतिका (उज्जैन ) , द्वारिका  

अयोध्या मथुरा माया काशी कांची अवंतिका । 
पूरिवती चैव सप्तैते मोक्षदायकाः ॥  
 
संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय 33     



प्रश्न : मृत्यु का आभास होने पर अन्न और जल का त्याग व्रत किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: अनशन 

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ३६ 

100324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/-4wi6Vy71wY


प्रश्न : पूर्वजन्म में किए गए पाप के फल से मुक्ति कैसे?

उत्तर: तुलसी का वृक्ष लगाने से, पालन करने से , सींचने से , ध्यान करने से , स्पर्श करने से और गुणगान करने से व्यक्ति का पूर्व जन्मार्जित पाप विनिष्ट हो जाते हैं।  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ३८  

090324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/tB8L2O87BjA

प्रश्न : दान देने का उत्तम कालखंड क्या है?

उत्तर: ह्रदय में दान देने की भावना उत्तपन हो जाने पर समय जैसा भी हो, दान देना चाहिए।  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ३९

120324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/oMpbMG2D_dA

प्रश्न : किसी का आजीविका नष्ट करने पर कौन सा धार्मिक दोष लगता है?

उत्तर: किसी के आजीविका को नष्ट करने पर एक हजार गौवों के वद्ध के समान पाप लगता है।  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ४२

220324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/TDTjQwI_TE0

प्रश्न : बच्चों के द्वारा किए गए पाप का प्रायश्चित किनको करना चाहिए?

उत्तर: ४ वर्ष से १२ वर्ष के बच्चों के पाप का प्रायश्चित उनके माता पिता अथवा अन्य बंधु  बांधव को करना चाहिए।  ४ वर्ष से काम आयु वाले बच्चों का न तो कोई अपराध होता है और न कोई पाप।  

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ४३   

160324-1 Video Link : https://youtube.com/shorts/YImG-AgjHeg

प्रश्न : विश्वेदेव के पूजा के समय ब्राह्मणों को भोजन कराना किस  धार्मिक नाम से जाना जाता है?

उत्तर: देव श्राद्ध       

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ४५ 

140324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/-h8GNvElZeE

प्रश्न : क्या भगवत आराधना के लिए पवित्र रहना जरूरी है?

उत्तर: 

ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोपि वा। 

य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स: बाह्याभंतर: शुचि:।।

प्राणी चाहे अपवित्र हो या पवित्र, सभी अवस्थाओं में रहते हुए जो भगवान विष्णु का स्मरण करता है वह बाहर और भीतर से पवित्र हो जाता है।    

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय 47 

150324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/K12Z6MNnU-M

प्रश्न : चारो वर्णों में किस वर्ण के व्यक्ति को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है?

उत्तर: वह व्यक्ति जो धर्मनिष्ठ है, धर्मपारायण है वही सर्वश्रेष्ठ है चाहे वह किसी भी वर्ण से हो।      

संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ४८ 

130324-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/MkSy041KgMM

प्रश्न : ज्ञान अर्जित करने का श्रोत क्या है?
उत्तर: ज्ञान प्राप्त करने का दो श्रोत बताया गया है।  
१ . शास्त्र कथित ज्ञान / शास्त्र वर्णित ज्ञान 
२ .  विवेक से प्राप्त ज्ञान 
 
संदर्भ : गरुड़ पुराण / धर्म कांड (प्रेतकल्प) /अध्याय ४९   



Comments