Skip to main content

श्री भविष्य पुराण


प्रश्न : समाधी से बाहर आने का तरीका क्या है ?

उत्तर: 

१. ब्रह्मविद्वर   : साधक स्वयं समाधी से बाहर आता है |

२. ब्रह्मविद्वरियान   : साधक अन्य की सहायता के द्वारा समाधी से बाहर आता है |

३. ब्रह्मविद्वरिष्ठ : साधक कभी भी समाधी से बाहर आता है और उसका शरीर मृत्यु को प्राप्त करता है |         


संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   XXX              

010123-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/Qx0aZA7-8qo



प्रश्न : स्वर्गलोक या ब्रह्मलोक पाने का प्रमुख शर्त क्या क्या है ?

उत्तर: सुकर्मों के साथ साथ पुराणों में वर्णित ४८ संस्कारों का शास्त्रीक विधि से पूर्ण होना |    

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १ - २              





प्रश्न : ब्राह्मणों के ६ अनिवार्य कार्य कौन कौन से हैं ?

उत्तर: १. पढ़ना , २. पढ़ाना , ३. दान देना , ४. दान लेना , ५. यज्ञ करना , ६. यज्ञ कराना 

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   १ - २              




प्रश्न : भविष्य पुराण के अनुसार जीवों की उत्पत्ति कितने प्रकार से होतीं हैं ?

उत्तर: 
१. जरायुज ( माँ के गर्भ से )
२. अण्डज  (अंडे से )
३. स्वेदज ( शरीर के गन्दगी से )
४. उद्भिज ( जमीन से )   

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १ - २          




प्रश्न : पंचतत्व की उत्पत्ति किस क्रम में हुई थी ?

उत्तर: 
१. आकाश  (Sky)
२. वायु  (Air)
३. अग्नि (Fire)
४. जल  (Water)
५. पृथ्वी (Earth)

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय    १ - २          





प्रश्न : महर्षि वेदव्यास रचित महाभारत किस नाम से प्रचलित था ?

उत्तर: महाभारत संहिता

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय    १ - २          




प्रश्न : महर्षि वेदव्यास के माता और पिता कौन थे?

उत्तर: 
पिता : महर्षि परासर
माता : सत्यवती  

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय    १ - २          




प्रश्न : सर्वश्रेष्ठ धर्म कौन सा है? which is the most superior religion?

उत्तर: सदाचार (Good behavior)

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय    १ - २          




प्रश्न : शास्त्र के अनुसार भोजन किस दिशा में करें और उसका फल क्या है?

उत्तर: 
पूर्व दिशा : आयु
दक्षिण दिशा : यश
पश्चिम दिशा : लक्ष्मी
उत्तर दिशा : सत्यता  

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ३          




प्रश्न : चरण स्पर्श का तरीका जो की अभिवादन का उत्तम विधि है?

उत्तर: चरण स्पर्श करते समय एक साथ में ही आपका दायाँ हाथ दाएं पैर को और बायाँ हाथ बाएं पैर को स्पर्श होना चाहिए |     

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ४              



प्रश्न : ब्राह्मणों  के तीन जन्म कौन कौन से हैं ?

उत्तर: 
१. माँ के गर्भ से  जन्म के उपरांत
२. उपनयन संस्कार के उपरांत
३. यज्ञ का दीक्षा के उपरांत 

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय ४             




प्रश्न : कौन ब्राह्मण दान लेने के अधिकारी नहीं हैं ?

उत्तर: वे ब्राह्मण जो वेद, जप और व्रत तीनो से हीन हैं, दान लेने के अधिकारी नहीं हैं |    

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ४          




प्रश्न : जब देवता अस्वस्थ हो जाते हैं तो उनका उपचार किनके द्वारा होता है?देवताओं के वैद्य कौन हैं?

उत्तर: अश्विनी कुमार    

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १२             

211022-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/aCHyja23yR0



प्रश्न : महर्षि च्यवन किनकी सहायता से वृद्धावस्था से यवनावस्था को प्राप्त किए थे?

उत्तर: अश्विनी कुमार    

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १२             





प्रश्न : महर्षि च्यवन अपने यवनावस्था के बदले अश्विनी कुमारों को क्या प्रदान किए थे?

उत्तर: अन्य देवताओं की भाती यज्ञभाग ||    

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १२             




प्रश्न : कन्यादान के उपरांत कन्या या उनके परिवार से कुछ लेना या लेने की अभिलाषा रखना घोर पाप

उत्तर: सत्पुरुष कन्या या उनके परिवार से प्राप्त वास्तु के बदले कन्या को कुछ देते हैं |    

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   १० - १५              





प्रश्न : गृहस्थ जीवन में अनिवार्य करने वाले पांच महायज्ञ कौन कौन से हैं?

उत्तर: 
१. ब्रह्म यज्ञ
२. पितृ यज्ञ
३. दैव यज्ञ
४. भुत यज्ञ
५. अतिथि यज्ञ   

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / १६         




प्रश्न : भगवान इंद्र और माता शची को किस व्रत के अनुष्ठान से पुत्र की प्राप्ति हुई थी?

उत्तर: अक्षय तृतीया ( गौरी तृतीया )     

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   २१             




प्रश्न : मनुष्य के शारीरिक अंगों के आधार पर भविष्य बताना किस धर्मशास्त्र में वर्णित है ?

उत्तर: सामुद्रिक शास्त्र

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   २२          




प्रश्न : भगवान कार्तिकेयन को देवताओं का सेनापति कब बनाया गया था?

उत्तर: कार्तिक शुक्लपक्ष षष्ठी     

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ३९             






प्रश्न : वेदों और पुराणों का अध्ययन कब पवित्रता प्रदान नही करता है?

उत्तर: आचरण रहित व्यक्ति अगर अपने सरे अंगों की सहायता से भी वेद और पुराण का अध्ययन करे तो भी वह पवित्र नहीं बनता है इसलिए शुद्ध आचरण होना अनिवार्य है |       

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ४० - ४५             




प्रश्न : भगवान सूर्यदेव के सारथी कौन हैं?

उत्तर: अरुण देव        

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ५२ - ५३             




प्रश्न : भगवान ब्रह्मा के ५० वर्षों के कालखंड को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:  परार्ध         

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ५८             




प्रश्न : भगवान सूर्यदेव का आराधना करते समय हमारा मुख किस दिशा में होना चाहिए?

उत्तर:  प्रातः काल : पूर्व दिशा की ओर  ,  सायं काल : पश्चिम दिशा की ओर  , रात्रि काल : उत्तर दिशा की ओर         

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ५९             





प्रश्न : धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व दीक्षा लेने की अनिवार्यता क्यों हैं ?

उत्तर: दीक्षा धार्मिक शपथ है जिसको ग्रहण करने के उपरांत अनुष्ठान पूर्ण करने की बाधयता हो जाती है |         

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ६१ - ६३              

231222-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/8I54hZS_I0Q



प्रश्न : धर्मग्रंथ के अनुसार उपवास का शास्त्रीक महत्व क्या है?

उत्तर: भविष्य पुराण के अनुसार उपवास का मतलब होता है सभी प्रकार के भोगों से विरक्ति | भोग का मतलब भोजन और भौतिक सुख दोनों ही होता है |         

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ६४              






प्रश्न : घी का दीपक जलाने या घी से हवन करने का शारीरिक लाभ क्या है?

उत्तर: घी का दीपक जलाने से या हवन करने से जो धुवां निकलता है वह नेत्र के लिए लाभदायक होता है जिससे नेत्र सम्बन्धी बीमारी नहीं होती है |        


संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ६८              

100123-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/i8IsuuSovDk



प्रश्न : भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र को कुष्ट रोग और इसका निवारण कैसे हुआ था?

उत्तर:  भगवान श्रीकृष्ण और माता जाम्ब्वती के पुत्र महाबली शाम्ब को कुष्ट रोग महर्षि दुर्वासा के श्राप के कारण हुआ था | इसका निवारण भगवान सूर्यदेव का नियमित आराधना करने से हुआ था |         


संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  ७२ - ७३               

230123-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/V0PnniZCEE8



प्रश्न : देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमार कौन कौन हैं?

उत्तर:  १. नासत्या , २. दस्त्र        


संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  ७९              

240123-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/mhv9gzzb9ls



प्रश्न : भगवान विश्वकर्मा दूसरे किस नाम से जाने जाते हैं?

उत्तर:  त्वष्टा       


संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  ७९              

250123-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/AQo1o4Xp5kg




प्रश्न : भगवान शनिदेव का बचपन का नाम क्या था?

उत्तर:  श्रुतकर्मा           

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय   ७९              




प्रश्न : रविवार को होने वाले सूर्य ग्रहण किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:  महाश्वेतवार         

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  ९१ - ९२              





प्रश्न : भगवान सूर्यदेव का अस्त्र (आयुद्ध ) का नाम क्या है?

उत्तर:   व्योम      


संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १२५ - १२६            

080223-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/qQajiI84myI

 
प्रश्न : भगवान ब्रह्मा का अस्त्र का नाम क्या है?

उत्तर:  हुंकार          

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १२५ -१२६             




प्रश्न : ब्राह्मणों का मंदिर के धन से जीवन निर्वाह करने पर धार्मिक हानि क्या है?

उत्तर:  जो ब्राह्मण मंदिर के धन से अपना जीवन निर्वाह करते हैं उनका ब्राह्मणत्व नष्ट हो जाता है और वे देवलक के नाम से जाने जाते हैं |         

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १३९ - १४१              





प्रश्न : अपने भोजन के हिस्से में से कुछ भाग दूसरों को देना किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:   वैश्वदेव      


संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय    १८३ - १८४             

070223-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/Gn4SXarqueE


प्रश्न : ग्रहण काल में किए गए स्नान किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:  काम्य स्नान      

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  १८६              





प्रश्न : मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने का व्रत का नाम क्या है?
उत्तर:  मरिच सप्तमी      ( चैत्र शुक्लपक्ष सप्तमी )      

संदर्भ :    भविष्य पुराण / ब्रह्मपर्व / अध्याय  २१२ - २१४             





प्रश्न : ब्रह्मचर्य , गृहस्थ आश्रम, वानप्रस्थ, सन्यास इनमे श्रेष्ठ कौन?

उत्तर:   गृहस्थ आश्रम     


संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / प्रथम भाग / अध्याय १            

090223-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/5a2iOC30zvY



प्रश्न : प्रत्यक्ष में तो अच्छी भावना का प्रदर्शन परंतु हृदय में विष रखना - कैसा दोष?

उत्तर:  विषम संज्ञक    


संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / प्रथम भाग / अध्याय ५           

220323-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/NCIR1foFoPk


प्रश्न : गुरुदेव के समक्ष जूता पहनकर जाने या उच्च आसन पर बैठने से कौन सा दोष लगता है?

उत्तर:   अधम संज्ञक दोष      

संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / प्रथम भाग / अध्याय ५            




प्रश्न : पुराणों का श्रवण और वाचन करते समय आपका मुख किस दिशा में होना चाहिए?

उत्तर:   वाचक का मुख उत्तर दिशा की ओर तथा श्रोता का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए |      

संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / प्रथम भाग / अध्याय ७ - ८            





प्रश्न : तुलसी का पौधा को कहां लगाने से यम यातना का भय होता है?

उत्तर:  तुलसी का पौधा को नदी के किनारे, श्मशान घाट पर तथा अपने घर से दक्षिण दिशा में लगाने से यम यातना भोगना पड़ता है |    


संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / प्रथम भाग / अध्याय १० - ११           

230323-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/3pqbviPaqXU


प्रश्न : पेट के अंदर उपस्थित अग्नि को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:  जठराग्नि    


संदर्भ :  भविष्य पुराण / मध्यम पर्व /  प्रथम भाग / अध्याय १७ - १८             

070423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/mf_cPRKGDfw


प्रश्न : शिखा के अंदर निवास करने वाली अग्नि का नाम क्या है?

उत्तर:  विभु     


संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व /  प्रथम भाग / अध्याय १७ - १८            

020323-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/PbL9_7yhy74


प्रश्न : उपनयन संस्कार में इस्तेमाल अग्नि को किस नाम से जानते हैं?

उत्तर:  वीतिहोत्र      


संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व /  प्रथम भाग / अध्याय १७ - १८            

210223-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/fdyf-AWCyKk

प्रश्न : उस अग्नि का नाम जिससे चिता (शव) जलाया जाता है?

उत्तर:   कव्य     

संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / प्रथम भाग / अध्याय १७ - १८            





प्रश्न : धार्मिक अनुष्ठान का समापन खड़े होकर क्यों किया जाता है?

उत्तर:  धार्मिक अनुष्ठान का समापन के समय हम ईस्ट देव को विदा करते हैं और किसी को विदा करते समय खड़ा होना श्रेष्ठ शिस्टाचार बताया गया है |    


संदर्भ : भविष्य पुराण / मध्यम पर्व  / प्रथम भाग/ अध्याय १९ - २१      

140623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/oHLsGs9FNc8


प्रश्न : पंचपल्लव किसे कहा गया है? पंचपल्लव में किस किस वृक्ष के पत्ते आते हैं ?

उत्तर:  आम का पत्ता , पीपल का पत्ता , बरगद का पत्ता , पाकड़ का पत्ता , गूलर का पत्ता 


संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / द्वितीय भाग  / अध्याय ६            

260323-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/ndodhngUiUo

प्रश्न : जब अपना गोत्र ज्ञात न हो तो किस गोत्र से धार्मिक अनुष्ठान करना चाहिए?

उत्तर:  कश्यप गोत्र    

संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व /  द्वितीय  भाग / अध्याय ९           




प्रश्न : अग्निदेव को दिया गया आहुति किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:  आज्यभाग    


संदर्भ :  भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / द्वितीय भाग / अध्याय १४ - १६             

060423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/iemREau-JJE


प्रश्न : वृक्ष लगाते समय उसका पूजा और संस्कार की अनिवार्यता क्यों है?

उत्तर:  लगाए गए वृक्ष से अगर किसी को किसी प्रकार की हानि होती है तो उसका दोष वृक्ष लगाने वाले को न हो |


संदर्भ :    भविष्य पुराण / मध्यम पर्व / तृतीये भाग  / अध्याय १            

290323-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/NB6ShXI8Cz8


प्रश्न : नवों ग्रहों में से एक बुध देव की पत्नी का नाम क्या है?

उत्तर:  माता इला 


संदर्भ :  भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / प्रथम खंड / अध्याय २          

260423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/XyD7AfuYhmQ


प्रश्न : सत्यनारायण भगवान के पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण का क्रम क्या है?

उत्तर:  प्रसाद को ४ भागों में निम्न क्रम में वितरण करना चाहिए 
१. आचार्य जी / पुरोहित जी को 
२. अपने कुटुंब को 
३. श्रोतागण को 
४. स्वयं को     

संदर्भ :   भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग / द्वितीय खंड / अध्याय २४             



प्रश्न : भगवान सत्यनारायण का पूजा का विस्तृत वर्णन किस पुराण में है?

उत्तर:  स्कंदपुराण ( रेवाखंड )     

संदर्भ :    भविष्य पुराण / प्रतिसर्गपर्व / द्वितीय खंड / अध्याय २४           


प्रश्न : भगवान विष्णु अपने भुजाओं  में क्या धारण करते हैं?

उत्तर:  शंख , चक्र , गदा , पद्म    

संदर्भ : भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / द्वितीय खंड / अध्याय २५      

150623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/MlY_jJPUaxU


प्रश्न : बालिकाओं का अलग अलग रूप की पूजा?

उत्तर:  

८ वर्ष तक : गौरी 

८ वर्ष से ९ वर्ष तक : रोहिणी 

९ वर्ष से १२ वर्ष तक : रजस्वला 

१२ वर्ष से ऊपर : प्रौढ़ा 


संदर्भ :  भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / द्वितीय खंड / अध्याय २८          

270423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/ywAny8Bwce4

प्रश्न : भगवान विष्णु का कल्की अवतार कलयुग के किस चरण में होना है?

उत्तर:  अंतिम चरण (संध्यांश) में    


संदर्भ :  भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग / चतुर्थ खंड / अध्याय ५             

040423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/2QTFRSvV-xw



प्रश्न : आयुर्वेद या काल्पवेद किस सिद्धांत पर आधारित है?

उत्तर:  धन्वन्तरि प्रणीत सिद्धांत     


संदर्भ : भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड  / अध्याय ९       

300523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/zr59v9-bqtg

प्रश्न : आयुर्वेद को कल्पवेद क्यों बोला जाता है? काल्प का मतलब क्या है?

उत्तर:  रोग के कारण क्षीण होता शरीर काल्प के नाम से जाना जाता है और इसका उपचार जिस ग्रन्थ में वर्णित है उसे कल्पवेद या आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है |       


संदर्भ : भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड  / अध्याय ९       

280523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/9ITXzewFKLo


प्रश्न : महर्षि वाल्मीकि पूर्व में किस नाम से जाने जाते थे?

उत्तर:  मृगव्याध 

संदर्भ :  भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड/ अध्याय १०           



प्रश्न : रावण की पत्नी  माता मंदोदरी का बलशाली भाई कौन था?

उत्तर:  मायी    

संदर्भ : भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड  / अध्याय १२      

200623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/J_Btq3m63vU


प्रश्न : जगत जननी माता सीता के नामों का जप का महत्व क्या है ?

उत्तर:  माता सीता के एक नाम का जप भगवान प्रभु श्रीराम के १००० नामों के जप के बराबर होता है | 


संदर्भ :  भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड/ अध्याय १५            

150523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/mvKfUBJezjw

प्रश्न : गाय के दूध को सेवन से पूर्व छानने की अनिवार्यता क्यों है?

उत्तर:  गाय के दूध के साथ गाय के रोम को पेट में जाने से अगला जन्म दूषित और कलंकित होता है |    

संदर्भ :  भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग / चतुर्थ खंड / अध्याय २२-२३             



प्रश्न : भगवान को वश में कैसे करें?

उत्तर:  अक्षय नवमी के दिन आमला वृक्ष के निचे आराधना करके किसी भी देवता को वश में किया जा सकता है |     


संदर्भ : भविष्य पुराण / प्रतिसर्ग पर्व / चतुर्थ खंड  / अध्याय २६       

290523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/Zw5eu_lRtwA




प्रश्न : वामन अवतार में भगवान विष्णु का नाम क्या था?

उत्तर:  उपेंद्र 

संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तर पर्व/ अध्याय ४, १४९           


प्रश्न : भगवान विष्णु के एक अवतार को वामन अवतार क्यों बोला गया है?

उत्तर:  वामन का मतलब होता है अत्यंत छोटा | भगवान विष्णु अपने वामन अवतार में दैत्यराज बलि से याचना किये थे | याचना करने वाला व्यक्ति देने वाले से छोटा बताया गया है |  

संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय  ४           

140523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/modLSzgi5GU


प्रश्न : कौन सा कर्म को महापाप बतलाया गया है?

उत्तर:  १. ब्रह्महत्या , २. सुरापान , ३. स्वर्ण की चोरी, ४. गुरुपत्नी गमन    


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तरपर्व  / अध्याय ५-६        

020623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/aQnWA01LTz0


प्रश्न : तीन प्रकार के पाप कौन कौन से हैं?

उत्तर:  

१. मानस पाप : मन में या मन से किया हुआ पाप 

२. वाचिक पाप : बोलकर किया हुआ पाप 

३. कायिक पाप : अपने द्वारा करके किया हुआ पाप  


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय  ५-६            

110523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/p0u8cvpcFmM


प्रश्न : पापों और पुण्यों का फल भोगना पड़ता है, इस धार्मिक सिद्धांत का नाम क्या है?

उत्तर:  ध्रुव सिद्धांत


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय  ५-६           

070523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/Jj5Trh2POTc



प्रश्न : तिलक लगाने का धार्मिक महत्व क्या है?

उत्तर:  मस्तिष्क पर तिलक को देखकर बुरी आत्माएं, भूत, प्रेत, पिशाच इत्यादि वैसे ही दूर भागते हैं जैसे अग्नि को देखकर जानवर |


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय  ८            

100523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/4Tv4UXV6_Fc

प्रश्न : किस व्रत के माध्यम से आप पूर्वजन्म का स्मरण कर सकते हैं?

उत्तर:  भद्र व्रत    


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  /  अध्याय १३           

090423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/MYrOwOPzjfo



प्रश्न : सतयुग का आरंभ किस तिथि से हुआ था?

उत्तर:  वैशाख शुक्लपक्ष तृतीया   


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तरपर्व / अध्याय ३० - ३३           

110423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/8kB-Q1JM-vA


प्रश्न : जगत जननी माता लक्ष्मी किनकी पुत्री हैं?

उत्तर:  पिता : महर्षि भृगु , माता : ख्याति   


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तरपर्व / अध्याय ३७          

130423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/GmfjmeEqPbM


प्रश्न : भगवान कार्तिकेयन द्वारा तारकासुर का वध किस तिथि को हुआ था?

उत्तर:  मार्गशीष माश  शुक्ल पक्ष  षष्ठी   


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तरपर्व / अध्याय ४२           

120423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/5sc1l98GxBQ


प्रश्न : भ्रूणहत्या दोष का निवारण किस व्रत से होता है?

उत्तर:  शुभ सप्तमी    


संदर्भ :  भविष्य पुराण /   उत्तरपर्व / अध्याय ५१           

100423-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/aD6wdcwnh34



प्रश्न : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रभु श्री कृष्ण के किस रूप का अराधना करना चाहिए?

उत्तर:  प्रभु श्री कृष्ण का बाल्य रूप जिसमे वे माता देवकी का स्तनपान कर रहे हों |     


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तरपर्व  / अध्याय ५६        

010623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/WBzGpgusDD8



प्रश्न : दैत्यराज महिशाशुर का पुत्र कौन था जिसने देवराज इंद्र को पराजित किया था? 

उत्तर:  रक्तासुर    


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ६१       

180623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/51dM7Sroq5A


प्रश्न : भगवान विष्णु के द्वारा किस ऋषिपत्नी की हत्या हुई थी?

उत्तर:  माता दिव्या जो की महर्षि भृगु की पत्नी थीं | 

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ६३         



प्रश्न : ऐसा व्रत जिसको करने से खोया हुआ व्यक्ति प्राप्त होता है?

उत्तर:  आशा दशमी जिसको किसी भी महीने का शुक्लपक्ष दशमी को किया जा सकता है |     

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ६४      

190623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/mL7addge7c8


प्रश्न : समुद्र मंथन के दौरान कौन सी पांच गाएं निकलीं थीं?

उत्तर:  नंदा , सुभद्रा , सुरभि , सुशीला , बहुला      


संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तरपर्व  / अध्याय ६९       

310523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/raWWLn3Sdc4



प्रश्न : भगवान विष्णु अपने निद्रा के दौरान करवट कब बदलते हैं?

उत्तर:  भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्लपक्ष एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी तक शयन करते हैं यानि निद्रा की स्थिति में रहते हैं | इस दौरान भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष एकादशी को करवट बदलते हैं |    

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ७०       

210623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/XDScofDJmH8


प्रश्न : भविष्य में अगले इंद्र कौन बनने वाले हैं?

उत्तर:  दैत्यराज बलि   

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ७६       

240623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/GfCLlpqxUmI

प्रश्न : भगवान विष्णु का वामन अवतार में जातकर्मादी संस्कार किनके द्वारा किया गया था?

उत्तर:  महर्षि कश्यप     


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तरपर्व  / अध्याय ७६      

070623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/vdJoZcD64E4


प्रश्न : धार्मिक अनुष्ठान के कारण लगे शास्त्रीक दोष का निवारण कैसे करें?

उत्तर:  अखंड द्वादशी के व्रत के अनुष्ठान से यह दोष क्षम्य हो जाता है | यह व्रत मार्गशीष महीने के शुक्ल पक्ष द्वादशी को किया जाता है |

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय ७९ - ८१        




प्रश्न : प्रलयकाल में माता धरती के किस व्रत के कारण भगवान विष्णु वराह अवतार लिए थे?

उत्तर:  धरणी व्रत (अर्चावतार व्रत)  

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ८३       

260623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/RaJ3InZTfPM

प्रश्न : कर्मों का लेखा जोखा किनके द्वारा भगवान ब्रह्मा को पहुंचाया जाता है?

उत्तर:  माता श्रावणी   

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ९५       

270623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/va8JDHhNSvU

प्रश्न : दान किनको करें? इसके अधिकारी कौन कौन है?

उत्तर:  ब्राह्मण , बहन , भांजा , बुआ , असहाय लोग     


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तरपर्व  / अध्याय १००      

080623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/XyjD0dBdMw8



प्रश्न : महर्षि गौतम और माता अहिल्या के पुत्री का नाम क्या था?

उत्तर:  माता योगलक्ष्मी  

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय १०३       

280623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/UWoSqqVWhrk

प्रश्न : महाबली कार्तिविर्य अर्जुन किनके पुत्र थे?

उत्तर:  पिता : कृतवीर्य , माता : शीलधना  

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय १०६       

300623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/dgfZx-rLrv4

प्रश्न : धार्मिक अनुष्ठान के भंग या अपूर्ण होने पर क्या करें? 

उत्तर:  भग्नव्रत प्रायश्चित

 

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ११० - १११       

020723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/_FmrvxebHpA

प्रश्न : समुद्र मंथन से निकला विष का क्या हुआ था?

उत्तर:  समुद्र मंथन से निकला हुआ हलाहल विष का कुछ भाग भगवान शंकर ग्रहण किये थे तथा बाकि भाग को अगस्त्य मुनि देवताओं के आग्रह पर हिमालय में प्रतिष्ठित कर दिए थे | 

संदर्भ :  भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय ११८          

050523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/MT2j6OGhYmU


प्रश्न : भगवान विष्णु के पसीने से तिल, उड़द और कुश की उत्पत्ति

उत्तर:  भगवान विष्णु दैत्यराज मधु (जो की माता दिति का पुत्र था) से युद्ध करते समय पसीना से भीग गए थे और कुछ बुँदे जमीन पर गिरीं थीं जिससे तिल, उड़द और कुश की उत्पत्ति हुई |


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय १९८-१९९       

220523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/M5x-kcbzdsI



प्रश्न : तर्पण करते समय यज्ञोपवीत (जनेऊ) की स्थिति क्या होनी चाहिए?  

उत्तर:  

देव तर्पण : बाएं कंधे पर 

ऋषि तर्पण : माला की तरह 

पितृ तर्पण : दाएं कंधे पर 

 

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय १२३       

030723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/b9PsHO04QfE

प्रश्न : धर्म और अर्थ से रहित अनेक पुत्रों  से उत्तम आपके द्वारा लगाया गया १ वृक्ष क्यों है?

उत्तर:  आपके पुत्र आपका श्राद्ध करेंगे या नहीं इसका कोई निश्चित नहीं है परन्तु आपके द्वारा लगाए गए वृक्ष अपने फल, फूल, पत्ते इत्यादि के द्वारा आपका श्राद्ध करते रहेंगे |     


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तरपर्व  / अध्याय १२७ - १२९        

030623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/7QD2UaEHdso



प्रश्न : बकरे का दान किस परिस्थिति में उत्तम बताया गया है?  

उत्तर:  केतु दोष निवारण के लिए बकरे का दान उत्तम बताया गया है |    

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय १४१       

070723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/_WL_i2htDss


प्रश्न : भगवान को आहुति देते समय हमारा मुख किस दिशा में होना चाहिए?  

उत्तर:  

ऋग्वेदी को पूर्वाभिमुख

यजुर्वेदी को उत्तराभिमुख 

सामवेदी को पश्चिमाभिमुख

अथर्ववेदी को दक्षिणाभिमुख   

 

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय १४२      

040723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/2ZR7zwaku4c

प्रश्न : भूमि दान, गौ दान, विद्या दान, ये तीनों दान किस रूप में जाने जाते हैं?  

उत्तर:  अतिदान    

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय १५१      

060723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/nDsMsc0ymXs


प्रश्न : प्रसव करते हुए गाय के दान को किस नाम से जाना जाता है?  

उत्तर:  उभयमुखी गौ दान    

संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व  / अध्याय १५८      

050723-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/hcXKAXKW0zE


प्रश्न : दुष्टों और पापियों के घर भोजन करने की मनाही क्यों है?

उत्तर:  दुष्टों और पापियों के द्वारा किया गया पाप का असर उस अनाज पर भी पड़ता है जिससे भोजन बनाया गया है | वह भोजन ग्रहण करने से अपना (भोजन ग्रहण करने वाले का ) अर्जित किया हुआ पुण्य की हानि होती है |       


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तरपर्व  / अध्याय १६९       

060623-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/joeM6Uiy2PE


प्रश्न : शौच के समय आपका मुख किस दिशा में होना चाहिए?

उत्तर:  दिन में उत्तराभिमुख (उत्तर दिशा ) और रात्रि में दक्षिणाभिमुख (दक्षिण दिशा)      


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय २०५       

270523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/nzKkCNBjiyc


प्रश्न : रात्रि में स्नान वर्जित है परंतु किस परिस्थिति में इसको अनिवार्य बताया गया है?

उत्तर:  जब रात्रि में ग्रहण लगा हो या फिर किसी के मृत्यु के उपरांत अंतिम संस्कार में भाग लिए हों, इस परिस्थिति में रात्रि स्नान अनिवार्य बतलाया गया है |      


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय २०५       

260523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/i_tG_HbAAmE


प्रश्न : कुत्ते को घर के अंदर रखना अशुभ क्यों बताया गया है?

उत्तर:  जिस घर में कुत्ते का वास होता है वहां पितर पिंड और तर्पण ग्रहण नहीं करते हैं | पितृ दोष का कारण बन सकता है |


संदर्भ : भविष्य पुराण / उत्तर पर्व / अध्याय २०५       

230523-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/hG17wH7QnhY




Comments